दारू: दारू प्रखंड में लाचार बेटे को कंधे पर लिए पिता की मार्मिक गुहार: 'बाबू जी, पेंशन दिला दो!'
दारू प्रखंड में कंधे पर लाचार बेटा, आंखों में सूखे आंसू और एक ही रट— 'बाबू जी, पेंशन दिला दो!'। न चल सकता है, न बोल सकता है... फिर भी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर; दिव्यांग बेटे के लिए चौखट पर गिड़गिड़ाता रहा बेबस पिता। जब एक पिता अपने जवान, हाथ-पैर से पूरी तरह बेबस बेटे को कंधे पर लादकर दफ्तरों के चक्कर काटकर अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।