युवक-युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग
गया : बिहार में पहाड़ी क्षेत्र में महिला मित्र के साथ घूमने गए एक युवक के साथ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक-युवती के साथ बहस और कथित दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे वाहन के नंबर और लोगों की बातचीत के आधार पर घटना गया जिले की होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, घटना के वास्तविक स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब और कहां का है तथा घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों ने कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Aaryan Babu (@arayan40679) की पोस्ट से सामने आया है। दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।