मलियाबाग में 40 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
रोहतास जिले के दावथ पुलिस की कार्रवाई, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
दावथ थाना पुलिस ने क्षेत्र के मलियाबाग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 40 किलो गांजा बरामद किया है।
दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद गांजा का कुल वजन 40 किलो है। वहीं, बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरफ्तारी और गांजा बरामदगी से जुड़े मामले के विभिन्न पहलुओं का खुलासा किया गया।