कौशाम्बी: स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीएम सख्त, 1048 शौचालयों की रेट्रोफिटिंग जल्द पूरी कराने के निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांवों में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
🔹 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट, पीए सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई प्राथमिकता पर पूरी करने के निर्देश।
🔹 लक्ष्य के सापेक्ष शेष 1048 व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग जल्द पूरी कराने को कहा।
🔹 आरआरसी केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों का भुगतान समय से कराने पर जोर।
🔹 'मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी' अभियान के तहत 100 तालाबों को प्लास्टिक मुक्त और मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने के निर्देश।
📌 प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में भी प्रगति
बैठक में बताया गया कि ग्राम पुरखास की प्लास्टिक यूनिट में अब तक 64.27 कुंतल और ग्राम टेंवा की यूनिट में 78 कुंतल प्लास्टिक एकत्र किया जा चुका है। प्लास्टिक की धुलाई और छंटाई का कार्य जारी है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#Kaushambi #SwachhBharatMission #DMKaushambi #AmitPal #KaushambiNews कौशाम्बी स्वच्छभारतअभियान जिलाधिकारी ग्रामपंचायत