तिजारा: भिवाड़ी में आईफोन झपटकर भागे बाइक सवार, एक आरोपी गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Nov 7, 2026 भिवाड़ी में ऑफिस जा रहे एक युवक से आईफोन छीनकर भागने वाले बाइक सवार दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया कि सौरभ राजवंशी घर से ऑफिस जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका आईफोन छीन लिया। मामला दर्ज होने के 24 घंटे में ही पुलिस ने एक आरोपी मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।