Public App Logo
Profile Picture

हिमाचल 84 टीवी

@usr20446412
53Followers
0Following
भटवाड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम, सचिन ठाकुर ने सुनीं युवाओं और ग्रामीणों की समस्याएं

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो धरवाला 

युवा कांग्रेस नेता सचिन ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत भटवाड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान श्रवण (सैवी) सहित पंचायत प्रतिनिधि, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
सचिन ठाकुर ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और आमजन की समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार और शिक्षा ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। कांग्रेस युवाओं को साथ लेकर जनहित और विकास की राजनीति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भटवाड़ा पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को लोगों ने विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा, जिन पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। सचिन ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर जनसेवा, सामाजिक न्याय और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के अवसर प्रदान कर रही है।
सचिन ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए APMC चंबा के चेयरमैन एवं उनके पिता ललित ठाकुर के माध्यम से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्थानीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।
इस दौरान स्थानीय विकास एवं अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया। सचिन ठाकुर ने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और कांग्रेस के जनसरोकारों से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
*मुख्यमंत्री के संभावित होली दौरे से बढ़ी सियासी हलचल, विकास की बड़ी सौगातों की उम्मीद*

हिमाचल 84 टीवी भरमौर। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 8 अक्टूबर को प्रस्तावित होली दौरे को लेकर विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दौरे को लेकर तैयारियां और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इसी कड़ी में APMC चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने गुरुवार को होली पहुंचकर प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने होली-उतराला संघर्ष समिति के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की प्रमुख मांगों और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। 5 अक्टूबर को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित बताई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

होली-उतराला और बड़ा भंगाल सड़क पर टिकी नजरें

क्षेत्रवासियों की सबसे बड़ी उम्मीद होली-उतराला सड़क को लेकर है। यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना मानी जाती है। होली-उतराला सड़क को लेकर पूर्व में भी विधानसभा में चर्चा हो चुकी है।
इसके अलावा बड़ा भंगाल सड़क भी क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल है। दुर्गम क्षेत्र की कनेक्टिविटी से जुड़ी इन परियोजनाओं को लेकर लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।
शिलान्यास और विकास परियोजनाओं की सौगात की चर्चा
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भरमौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि कौन-कौन सी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हाल के वर्षों में भरमौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्तर पर विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास होते रहे हैं। इससे पहले भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और सीवरेज सहित कई परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए थे। 

दौरे से पहले कार्यकर्ताओं और जनता की नब्ज टटोलने की कवायद।

राजनीतिक लिहाज से भी मुख्यमंत्री का संभावित दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ सरकार के विकास कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं को लेकर लोगों की अपेक्षाएं हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस संगठन के लिए यह दौरा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद का अवसर भी बन सकता है।
ललित ठाकुर का होली पहुंचकर स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति के सदस्यों से संवाद करना भी इसी तैयारियों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के होली दौरे के दौरान भी स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा था। 

फिलहाल मुख्यमंत्री के 8 अक्टूबर के दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब नजर 5 अक्टूबर की प्रस्तावित बैठक और उसके बाद जारी होने वाले आधिकारिक कार्यक्रम पर टिकी है। यदि दौरा तय होता है तो होली-उतराला सड़क, बड़ा भंगाल सड़क समेत भरमौर-पांगी की अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर क्षेत्रवासियों की खास नजर रहेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में एनएसएस शिविर का भव्य शुभारंभ

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो मांधा। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वकील राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसएमसी उपाध्यक्ष अनीता कुमारी तथा सदस्य सरोज कुमारी और गगन कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचित्रा गुलेरिया ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित करने तथा एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ किया गया। मुख्य अतिथि वकील राम ने स्वयंसेवकों को शिविर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर के दौरान सीखे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज सुधार में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या सुचित्रा गुलेरिया ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना ही सच्ची शिक्षा है। एनएसएस शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता हिंदी सुभाष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर में कक्षा 12वीं के 25 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं और यह शिविर 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक मंच नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारियां निभाने का संस्कार है।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, साक्षरता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र “मैं नहीं, बल्कि आप” स्वयंसेवकों को स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज सेवा की प्रेरणा देता है।

शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस के ध्येय वाक्य को दोहराते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सुभाष शर्मा ने सभी अतिथियों, स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और स्थानीय लोगों से शिविर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
होली में किसानों को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों का प्रशिक्षण, पाइन ग्रीन एग्रो कंपनी ने समृद्ध किसान के लक्ष्य पर दिया जोर
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सुगम बैंकिंग सुविधा, पीएनबी मैड़ शाखा में रैंप व व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने की उठी मांग राजन कुमार ने बैंक प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS 

ADDRESS -  BUDHA MAL EMPIRE 
 AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL
PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P)

📱-  98167- 33444, 94599-77777
सोलन में नशे को लेकर वायरल वीडियो ने खोली युवाओं की तस्वीर, पुलिस ने फरार युवकों को दबोचा, कानून के डर और बढ़ते नशे पर उठे सवाल
पांगी में भाजपा का डेरा, दिल्ली में भरमौरी कांग्रेस नेताओं ने हाईकमान से बढ़ाई नजदीकियां।

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो नई दिल्ली। 

विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी की सियासत में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। एक ओर जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पांगी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर भरमौर कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को बढ़ा दिया है।
पूर्व वन मंत्री एवं पूर्व विधायक ठाकुर सिंह भरमौरी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भरमौरी नेताओं ने कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।
राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इन मुलाकातों के दौरान हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक विषयों, प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर संवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि बैठकों में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
भरमौर-पांगी में एक तरफ भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता और पांगी में वरिष्ठ नेताओं के दौरों का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ भरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात ने क्षेत्र की राजनीति को चर्चा में ला दिया है।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुए संवाद और पांगी में भाजपा की बढ़ी सक्रियता का आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर क्या असर दिखाई देता है।
चुराह में पहली बार जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम, ‘ग्रामीण स्वराज—लोकतंत्र की बुनियाद’ पर होगी संगोष्ठी
खड़गे से मिले ठाकुर सिंह भरमौरी और अमित भरमौरी, दिल्ली में हुई शिष्टाचार भेंट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की अटकलों के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल
होली उतराला संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री की होली दौरे को लेकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का किया आह्वान।

मुख्यमंत्री के होली दौरे को लेकर लोगों को जल्द सड़क निर्माण की जगी उम्मीद
पांगी की रेई पंचायत से  विमला देवी और हेमलता ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन 

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो पांगी। 

पांगी उपमंडल की रेई पंचायत से संबंध रखने वाली विमला देवी और हेमलता ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। दोनों महिलाओं के भाजपा में शामिल होने से रेई पंचायत में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की बात कही गई।
वहीं, विमला देवी और हेमलता ने भाजपा की विचारधारा एवं संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पांगी मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS 

ADDRESS -  BUDHA MAL EMPIRE 
 AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL
PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P)

📱-  98167- 33444, 94599-77777
शान-ए-सोलन अवॉर्ड शो में सजी समाजसेवा की शाम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मिला सम्मान

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो सोलन।

 समाजहित और जनसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से हिमाचल एकता मंच की ओर से सोलन में “शान-ए-सोलन अवॉर्ड शो” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय सचिव पुष्प कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पुष्प कुमार ने कहा कि समाज के लिए बिना किसी स्वार्थ के कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना न केवल उनके प्रयासों को पहचान देना है, बल्कि इससे समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है।
पुष्प कुमार ने शान-ए-सोलन अवॉर्ड शो में मिले सम्मान एवं आयोजन के लिए हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निरंतर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सोलन की पूरी टीम का भी विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम ने मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया, जिसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
पुष्प कुमार ने कहा कि हिमाचल एकता मंच सामाजिक एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने की यह पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएगी।
समारोह में हिमाचल एकता मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मानित प्रतिभाओं ने मंच का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का हिमाचल एकता मंच ने किया सम्मान, पुष्प कुमार ने बढ़ाया हौसला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
तीसा में युवक ने पंचायत सचिव पर लगाए अक्सर गैरहाजिर होने का आरोप सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो। वीडियो वायरल 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tissa nis:value=tissa nis:enabled=true nis:link/>
पांगी में विधायक जनक राज का बड़ा बयान, बोले—भ्रष्टाचार का एक भी आरोप लगा तो विधायकी से दे दूंगा इस्तीफा।

पूर्व विधायक के दौरे में लगे ‘जनक तेरी खैर नहीं’ के नारों के बाद सियासी माहौल में बयान की चर्चा, भाजपा जिला प्रभारी विपिन परमार भी पहुंचे पांगी

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो पांगी। 

विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के पांगी दौरे पर पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप लगता है तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा ऐसा उन्होंने क्या काम कर दिया है जिसके बाद यहां पर ऐसे नारे लगाए गए।

विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पूर्व पूर्व विधायक के पांगी दौरे के दौरान “जनक तेरी खैर नहीं” के नारे लगाए गए थे। नारेबाजी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद पांगी की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
इसी बीच भाजपा के जिला प्रभारी विपिन परमार भी सोमवार को पांगी पहुंचे। उनके दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक डॉ. जनक राज भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और ईमानदारी उनके लिए महत्वपूर्ण है। यदि उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध होता है तो वह अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो क्षेत्र में हर छोटे-बड़े विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

विधायक ने कहा कि भरमौर-पांगी जैसे दुर्गम विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा जिला प्रभारी विपिन परमार के पांगी दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में विधायक के बयान और हाल में हुई नारेबाजी के बाद पांगी क्षेत्र का राजनीतिक माहौल एक बार फिर चर्चा में है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=drjanakraj nis:value=drjanakraj nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=bharmaputra nis:value=bharmaputra nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=champions nis:value=champions nis:enabled=true nis:link/>
वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस चंबा का जोरदार प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चंबा, 28 सितंबर।

कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले भी जलाए गए। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग रखी।
प्रदर्शन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधीश चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों में बदलाव तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फरवरी 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के दौरान तत्कालीन चयन समिति में शामिल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नियुक्ति प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए डिसेंट नोट दिया था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।
जिला कांग्रेस ने मांग की कि लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए तथा जांच में यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध संज्ञेय अपराध के पर्याप्त प्रमाण सामने आते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडलम, जोन, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भरमौर की चोटियों पर सीजन की दूसरी बर्फबारी इससे पहले 17 सितंबर को हुई थी बर्फबारी बढी शीत लहर
हिमाचल के पूर्व मंत्री व शाहपुर से पांच बार रहे विधायक मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन।

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो कांगड़ा 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और शाहपुर से पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया है। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में आज सुबह तियारा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। 

मेजर मनकोटिया ने 1982 में शाहपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1985 में कांग्रेस, 1990 में जनता दल और 1993 व 2003 में कांग्रेस के टिकट पर शाहपुर से विधायक रहे। वह हिमाचल सरकार में दो बार मंत्री भी रहे। 
सेना से सेवानिवृत्त मेजर मनकोटिया लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। 2024 में उन्हें भारतीय सेना की ओर से Chief of the Army Staff Veteran Achiever Award से भी सम्मानित किया गया था।
**हिमाचल की राजनीति में मेजर मनकोटिया का चार दशक से अधिक लंबा सफर रहा। उनके निधन की खबर से शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है।**
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> युवा संवाद में उठी बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
 
**कुनेड, खुंदेल, राड़ी और बकान पंचायतों में संवाद के दौरान सामने आई समस्याओं पर हुई चर्चा**
 
हिमाचल 84 टीवी **भरमौर।** 

विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में चलाए जा रहे **“युवा संवाद”** कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कुनेड, खुंदेल, राड़ी और बकान का दौरा कर युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया। इस दौरान पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जाना गया। संवाद के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से संबंधित कई मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।
 
इन्हीं समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को सचिन ठाकुर ने **एपीएमसी चंबा के कार्यालय में चेयरमैन एपीएमसी चंबा ललित ठाकुर की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता (XEN), सहायक अभियंता (SDO) और कनिष्ठ अभियंता (JE) मौजूद रहे।
 
बैठक में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आई बिजली से संबंधित समस्याओं और मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ललित ठाकुर ने अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा आवश्यक मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया।
 
इस अवसर पर कहा गया कि **युवा संवाद का उद्देश्य केवल लोगों से बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि पंचायत स्तर पर जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।**
 
आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी की विभिन्न पंचायतों में युवा संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का क्रम जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=lalitthakur nis:value=lalitthakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharmour nis:value=bharmour nis:enabled=true nis:link/>
युवा संवाद में उठी बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
 
**कुनेड, खुंदेल, राड़ी और बकान पंचायतों में संवाद के दौरान सामने आई समस्याओं पर हुई चर्चा**
चंबा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
पांगी में बारिश के बाद ठंड में भाजपा का  सियासी पारा गर्म।
जिला प्रभारी विपिन परमार के सामने विधायक के समर्थकों ने  दिखाई अपनी एकजुटता । पिछले कुछ दिनों से भाजपा के दूसरे नेता यहां पर कर रहे थे चुनाव प्रचार