*स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने राष्ट्रपिता के जयंती पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश*
सिवान 02 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन के सहयोग से गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामूहिक "सेवा संकल्प अभियान" के तहत लोगों को जागरूक करना था कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए आज की युवा पीढ़ी की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि देश का भविष्य केवल सरकार की योजनाओं से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना से मजबूत होगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
#MahatmaGandhi
#MahatmaGandhiJayanti
#2October
19 views | Siwan, Bihar | Oct 2, 2026