घाटमपुर: छुट्टी पर घर आई महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव में छुट्टी पर घर आई महिला पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।