गोइलकेरा: कराईकेला थाना के समीप चला वाहन चेकिंग अभियान
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना के समीप दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक चले अभियान में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।