स्कूल-बाजारों में ‘पुलिस दीदी’ की सघन पेट्रोलिंग, महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर नजर
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के निर्देश पर जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम लगातार सघन पेट्रोलिंग कर रही है। बाइक एवं स्कूटी से टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
टीम की ओर से स्कूलों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।