घाटमपुर: डीसीपी दक्षिण ने रेऊना थाने का किया निरीक्षण, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रेउना थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर मिशन शक्ति अभियान, साइबर जागरूकता अभियान और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डीसीपी दक्षिण ने शाम 7 बजे बताया बदलते समय के साथ अपराधों का स्वरूप भी बदल रहा है। खासकर साइबर अपराधों में तेजी आई है।