कमलापुर पुलिस की तत्परता से बची 55 वर्षीय बुजुर्ग की जान, CPR देकर पहुंचाया अस्पताल
देवास। कमलापुर पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक बुजुर्ग की जान बच गई। 25 नवंबर को फोरलेन रोड स्थित ब्रिज के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल CPR देकर प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता दी।
पुलिस ने घायल को थाना मोबाइल वाहन से छपरा स्थित निजी आरआर हॉस्पिटल पहुंचाकर भर्ती कराया। साथ ही PM कैशलेस योजना के तहत उपचार के लिए प्री-अप्रूवल लेकर इलाज की व्यवस्था भी कराई।
घायल की पहचान गोरेलाल पिता रामप्रसाद कोरकू (55), निवासी ग्राम खेड़ाखाल के रूप में हुई है। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति अब स्वस्थ बताई गई है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा सहित कमलापुर थाने के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया।
देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त या संकट में पड़े व्यक्ति को देखकर अनदेखा न करें। तत्काल डायल-112 पर सूचना दें और संभव हो तो मदद के लिए आगे आएं।