देवास। नेवरी हाट बाजार में शुक्रवार को एक युवक ने तलवार से हमला कर 6 साल के मासूम अभिषेक और उसकी मां बबीता को घायल कर दिया। घायलों को 112 की मदद से देवास जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।
पीड़ित पिता मिथुन गुसारे ने मीडिया को बताया -
"हम बाजार में थैली लेकर जा रहे थे, अचानक एक युवक तलवार लेकर आया और हमला कर दिया। वो अकेला था, पैदल था। हम उसे नहीं पहचानते। हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है, किसी पर शंका भी नहीं है।"
मिथुन ने बताया कि हमलावर ने मौके पर कुछ ऐसी बात भी कही, जिसका उन्हें कोई मतलब समझ नहीं आया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि परिवार निवासी रतनपुर, हाल मुकाम नेवरी फाटा का रहने वाला है। मिथुन के दो बच्चे हैं, जिसमें से 6 साल के अभिषेक को चोट आई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate