देवास के राधागंज में ईदगाह को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व सभापति अंसार अहमद ने खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दिनेश राठौर पर सवाल उठाते हुए मकान निर्माण, गली में कथित अतिक्रमण और रास्ते पर कब्जे को लेकर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए देवास की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे लोगों की वजह से संगठन की छवि भी खराब हो रही है।
अंसार अहमद ने कहा कि उनके परिवार, उनके बुजुर्गों और राजनीतिक गुरु स्वर्गीय तुकोजीराव पवार महाराज ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और मिल-जुलकर रहने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि देवास में जब भी माहौल खराब करने की कोशिश हुई, उनके परिवार ने हमेशा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईदगाह में यदि कोई निर्माण नियम विरुद्ध हुआ है तो प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी को भी शहर की शांति और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का अधिकार नहीं है।
अंसार अहमद का संदेश – हमें विवाद नहीं, भाईचारा चाहिए। देवास की गंगा-जमुनी तहजीब को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कानून के दायरे में जवाब मिलना चाहिए।