मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत शुक्रवार को मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने अरनिया जागीर में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन एवं नाश्ते के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं भोजन चखकर देखा। उन्होंने केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी उपस्थिति एवं ऐप पर दर्ज उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
@drmohanyadav51
@cmmadhyapradesh
Dewas, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026