Public App Logo
Profile Picture

DILIP Mishra

@timesmp
419Followers
0Following
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में ऑयल-पेंट फैक्ट्री में आग लगने की घटना… लाखों का नुकसान, लेकिन जनहानि नहीं। 🔥

सुनिए, आगजनी की इस घटना पर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

<nis:link nis:type=tag nis:id=indorenews nis:value=IndoreNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fireincident nis:value=FireIncident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TIMESMP nis:enabled=true nis:link/>
🔥 इंदौर के इंडस्ट्रियल पार्क में भीषण आग, ऑयल-पेंट फैक्ट्री में लाखों का नुकसान!

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑयल-पेंट फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=indorenews nis:value=IndoreNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fireincident nis:value=FireIncident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TIMESMP nis:enabled=true nis:link/>
देवास में खुले में कचरा जलाने पर निगम सख्त, जेपटो पर 5 हजार का जुर्माना

देवास। शहर में खुले स्थानों पर कचरा जलाने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन स्थित जेपटो प्रतिष्ठान पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम की टीम को निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान परिसर में खुले में कचरा जलता मिला, जिसके बाद मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते ने टीम के साथ यह कार्रवाई की। निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर कचरा फेंकने तथा खुले में जलाने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इधर, माता टेकरी सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले भंडारों के आसपास सफाई व्यवस्था भी निगम के लिए चुनौती बनी हुई है। निगम की टीमें दिन और रात में भंडारों के आसपास पहुंचकर प्रसाद वितरण के बाद बची अनुपयोगी सामग्री हटाने में जुटी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है।

खुले में कचरा जलाने पर जुर्माने की यह कार्रवाई शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिहाज से अहम है। हालांकि, स्वच्छता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि कार्रवाई के साथ-साथ नियमित निगरानी भी जारी रहे।
मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार देररात चार आईएएस के ट्रांसफर किए हैं। इसमें प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का पदस्थापना स्थल बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, संस्कृति जैन को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग
🚨 उज्जैन में महासिद्ध आश्रम पर चला बुलडोजर!

उज्जैन में लाल पुल के पास स्थित महासिद्ध आश्रम को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

📍 उज्जैन से बड़ी खबर | TIMES MP

<nis:link nis:type=tag nis:id=ujjain nis:value=Ujjain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahasiddhashram nis:value=MahasiddhAshram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ujjainnews nis:value=UjjainNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bulldozeraction nis:value=BulldozerAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TIMESMP nis:enabled=true nis:link/>
मेहनत, हौसले और समूह के सहयोग से बदली जिंदगी, टीना यादव बनीं ‘लखपति दीदी’

सिलाई मशीन से शुरू हुआ सफर, लैपटॉप से ऑनलाइन कियोस्क और ईको वाहन तक पहुंचा कारोबार; आज सालाना लाखों की आय

देवास, 18 अक्टूबर। आत्मनिर्भर बनने का संकल्प हो और मेहनत को सही अवसर का साथ मिल जाए, तो सफलता की राह आसान हो जाती है। देवास जिले की श्रीमती टीना यादव ने इसे सच कर दिखाया है। स्व-सहायता समूह से मिले ऋण का सदुपयोग कर उन्होंने सिलाई के काम से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आज ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में जगह बना ली है।

टीना यादव ने स्वरोजगार की शुरुआत समूह से मिले ऋण से सिलाई मशीन खरीदकर की। मेहनत और लगन से काम आगे बढ़ा तो उन्होंने दूसरी बार ऋण लेकर लैपटॉप खरीदा और ऑनलाइन कियोस्क शुरू किया। इसके बाद तीसरी बार समूह से आर्थिक सहयोग लेकर ईको वाहन खरीदा और अपनी आजीविका के नए रास्ते खोले।

सिलाई, ऑनलाइन कियोस्क और ईको वाहन के जरिए उन्होंने आय के कई स्रोत विकसित किए। आज वे इन गतिविधियों से सालाना लाखों रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी यह सफलता बताती है कि स्व-सहायता समूह केवल आर्थिक मदद का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को स्वरोजगार में बदलने का मजबूत आधार भी हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों के सहयोग से टीना यादव ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। अपनी इस उपलब्धि के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

टीना यादव की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने दम पर कुछ नया शुरू करना चाहती हैं। उनका सफर संदेश देता है कि सही अवसर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर छोटे कदम भी बड़ी सफलता की नींव बन सकते हैं।
माता टेकरी पर देर रात तक उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही देवास पुलिस

नवरात्रि के सातवें दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन, एसपी पुनीत गेहलोद ने संभाली व्यवस्था की कमान; CCTV से होती रही निगरानी

देवास। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार देर रात तक माता टेकरी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। मां चामुंडा और मां तुलजा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवास पुलिस मुस्तैद रही। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख दर्शन मार्गों, प्रवेश-निकास द्वारों और आसपास के यातायात मार्गों पर विशेष निगरानी रखी।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने देर रात माता टेकरी परिसर और प्रमुख दर्शन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने तथा दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

CCTV से निगरानी, मैदान में तैनात रहा पुलिस बल

माता टेकरी स्थित कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए दर्शन मार्गों, प्रवेश-निकास द्वारों और आसपास के यातायात की लगातार निगरानी की गई। भीड़ की स्थिति के अनुसार मैदानी पुलिस बल के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए। देर रात तक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित स्थानों पर तैनात रहे, ताकि भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु बना रहे।

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

देवास पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने, कतारबद्ध होकर दर्शन करने और अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत

धान से भरे ट्रक ने बैरिकेड तोड़ श्रद्धालुओं को कुचला, मंदिर की दीवार और गेट से टकराया; 39 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल, दो पुलिसकर्मी भी घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर मौत बनकर दौड़े धान से भरे एक बेकाबू ट्रक ने भीषण तबाही मचा दी। ट्रक ने रास्ते में लगे पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, हादसे के बाद कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

नवरात्रि के चलते शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
🎉 34 लाख व्यूज़… आपका विश्वास, हमारी ताकत! ❤️

कुछ महीनों का सफर, लाखों लोगों का प्यार और अटूट विश्वास… 🙏

TIMES MP के पेज पर 34 लाख व्यूज़ का आंकड़ा पार होना हमारे लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आपके भरोसे और समर्थन का सम्मान है। ❤️

हर खबर को आप तक पहुंचाने की हमारी कोशिश को आपने जो प्यार दिया, वह हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। आपके इसी विश्वास के साथ TIMES MP निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

ये 34 लाख व्यूज़ नहीं, आपके विश्वास की 34 लाख कहानियां हैं! ✨

आपका साथ बना रहे, हमारा सफर यूं ही आगे बढ़ता रहे… क्योंकि अभी तो बहुत आगे जाना है! 🚀

🙏 TIMES MP परिवार की ओर से आप सभी का दिल से आभार।

❤️ आपका विश्वास, हमारी पहचान!

<nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TIMESMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=34lakhviews nis:value=34LakhViews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thankyou nis:value=ThankYou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yoursupportourstrength nis:value=YourSupportOurStrength nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalmedia nis:value=DigitalMedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trustedjournalism nis:value=TrustedJournalism nis:enabled=true nis:link/>
24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका को खोजा

देवास पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, इस साल 265 में से 261 अपहृत बच्चों की दस्तयाबी

देवास। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बागली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर जिला देवास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के लापता होने पर पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन और एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिलने पर विशेष टीम को देवास रवाना किया गया, जहां 17 अक्टूबर को बालिका को सकुशल खोज लिया गया।

बालिका के पुलिस कथन और न्यायालय के समक्ष दिए गए बयानों के आधार पर प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

265 में से 261 बच्चों की दस्तयाबी

एसपी पुनीत गेहलोद के अनुसार, वर्ष 2026 में देवास पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं के 265 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें से 261 बच्चों को दस्तयाब किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जाएगा।
देवास में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, ब्रेजा कार, दो मोबाइल और 12 बोर का कट्टा जब्त; इंदौर के जरिए बेचते थे चोरी के पशु

टाइम्स एमपी | देवास। ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश और बकरा-बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का कन्नौद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कथित सरगना यूसुफ उर्फ यूसुफ लाला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा, वारदातों में इस्तेमाल ब्रेजा कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह चोरी के पशुओं को इंदौर निवासी जावेद लाला के माध्यम से बिकवाता था। मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

सीसीटीवी से मिली अहम कड़ी

ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन के मार्गदर्शन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने जांच तेज की। ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। जांच में यूसुफ उर्फ यूसुफ लाला और उसके इंदौर निवासी साथियों की भूमिका सामने आई।

पानीगांव रोड पर घेराबंदी, सरगना पकड़ाया

पुलिस ने सूचना के आधार पर पानीगांव रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे यूसुफ को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा मिला। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंदौर निवासी मोहसीन खान उर्फ गालू, अशरफ खान कुरैशी, मुख्तियार और आकिब उर्फ अक्कू कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के पशु इंदौर में बिकवाने का खुलासा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से गोवंश और बकरा-बकरी चोरी कर इंदौर निवासी जावेद लाला के जरिए बेचने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर वारदातों में प्रयुक्त मारुति विटारा ब्रेजा कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच में आरोपियों के पूर्व में भी इस तरह की वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने प्रकरण में संगठित अपराध से संबंधित धारा बढ़ाई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये आरोपी गिरफ्तार

यूसुफ उर्फ यूसुफ लाला (42), निवासी पानीगांव, जिला देवास; मोहसीन खान उर्फ गालू (30), अशरफ खान कुरैशी (30), मुख्तियार (42) और आकिब उर्फ अक्कू कुरैशी (32), सभी निवासी इंदौर।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी तहजीब काजी, उपनिरीक्षक दीपक भोंडे, प्रधान आरक्षक धन्नालाल चौरे तथा आरक्षक योगेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
I want to give a huge shout-out to my top Stars senders. Thank you for all the support!

Sagar Mishra
माता टेकरी पर खोया पर्स पुलिस ने लौटाया, 2 हजार रुपए और मोबाइल सुरक्षित

देवास। माता टेकरी पर दर्शन करने आई उज्जैन की महिला का खोया पर्स देवास पुलिस ने तकनीकी सहायता से तलाश कर सुरक्षित लौटा दिया। पर्स में 2 हजार रुपए नकद, कीमती मोबाइल और बच्चे की दूध की बोतल रखी थी।

नरवल, जिला उज्जैन निवासी दीक्षा प्रजापति अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में अपने बच्चे को संभाल रही थीं, तभी उनका पर्स गिर गया। छोटी माता मंदिर पहुंचने पर बच्चे के दूध के लिए रोने पर उन्हें पर्स गुम होने का पता चला। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही निरीक्षक सविता सिंह, प्रधान आरक्षक मदन डोडियार और प्रधान आरक्षक सचिन चौहान ने तकनीकी सहायता से पर्स की तलाश की। पर्स मिलने पर उसमें रखे 2 हजार रुपए, मोबाइल और अन्य सामान महिला को सौंप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में नवरात्रि के दौरान माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपने सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
माता टेकरी पर चढ़ाई के दौरान बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, देवास पुलिस बनी मददगार

सिंह द्वार के पास चक्कर आने से परेशान हुए नानूराम बामनिया, आरक्षक दिव्य थावलिया ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

देवास। माता टेकरी पर मां चामुंडा के दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर देवास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली सहायता से श्रद्धालु को उपचार मिल सका और स्वस्थ होने के बाद वे अपनी पत्नी के साथ घर रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को श्रद्धालु नानूराम बामनिया अपनी पत्नी के साथ माता टेकरी पर दर्शन के लिए सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान सिंह द्वार के सामने उन्हें अचानक घबराहट होने लगी और चक्कर आने लगे। उनकी स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मदद की पहल की।

आरक्षक क्रमांक 1073 दिव्य थावलिया ने बिना देर किए श्रद्धालु को सिविल अस्पताल देवास पहुंचाया, जहां उनका आवश्यक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और स्वस्थ होने पर वे अपनी पत्नी के साथ सकुशल घर के लिए रवाना हो गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ मदद के लिए भी मुस्तैद पुलिस

नवरात्रि सहित अन्य अवसरों पर माता टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन के साथ किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। इस घटना में पुलिसकर्मी की तत्परता से जरूरत के समय श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास पुलिस माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए लगातार तैनात है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
गरबा पांडाल में भाजपा नेता ने की बच्ची से अभद्रता दिया धक्का! 😡

विधायक रमेश मेंदोला के गरबा आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर बच्ची को धक्का देने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में ऐसी घटनाएं कितनी उचित हैं?

बच्चों के साथ सम्मान और संवेदनशीलता जरूरी है!

आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇

<nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=Indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rameshmendola nis:value=RameshMendola nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kankeshwarigarba nis:value=KankeshwariGarba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kamalchauhan nis:value=KamalChauhan nis:enabled=true nis:link/> BJP IndoreNews MadhyaPradeshNews GarbaControversy ViralVideo BreakingNews DewasNews
🎶 दर्द से भरी जिंदगी, लेकिन हौसलों में संगीत… ❤️

देवास की मासूम वैष्णवी और वंशिका की कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि हिम्मत, उम्मीद और सपनों की भी है। पिता को खोने का गम अभी ताजा है, मां मेहनत कर बेटियों का भविष्य संवार रही हैं, और ये नन्हीं बच्चियां संगीत के सुरों में अपनी नई दुनिया तलाश रही हैं।

कभी भजन के स्वर, कभी गीतों की मिठास… इनकी मासूम कोशिशों में छिपा है एक सुनहरा कल। जरूरत है तो बस इनके हुनर को सही दिशा, प्रोत्साहन और अवसर देने की।

पत्रकार एवं समाजसेवी हेमंत शर्मा जैसे लोग जब इन बच्चों का हाथ थामते हैं, तो उम्मीद के नए रास्ते खुलते हैं।

आज ये बच्चे अभ्यास कर रहे हैं, कल इनकी आवाज दुनिया तक पहुंचेगी… बस इनके सपनों को टूटने मत दीजिए। ❤️🙏

📍 देवास | हुनर को पहचानिए, हौसलों को उड़ान दीजिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dewas nis:value=Dewas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayiudaan nis:value=NayiUdaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bachpankesapne nis:value=BachpanKeSapne nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialwork nis:value=SocialWork nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hopeandhumanity nis:value=HopeAndHumanity nis:enabled=true nis:link/>
लेटेस्ट अपडेट - 75 लाख वेतन, 35 करोड़ की संपत्तियां!

प्रधान आरक्षक फिरोज खान के मामले में लोकायुक्त की जांच का दायरा बढ़ा, 38 अचल संपत्तियां और 22 बैंक खाते जांच के घेरे में

देवास/इंदौर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। 14 अक्टूबर को देवास और इंदौर में शुरू हुई तलाशी के बाद सामने आए विवरण में 38 अचल संपत्तियों का उल्लेख है, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 35.46 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा 22 बैंक खातों, पांच कारोबारी फर्मों और करीब नौ वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

लोकायुक्त की शुरुआती जानकारी के अनुसार, फिरोज खान की वेतन और अन्य स्रोतों से कुल ज्ञात आय करीब 1.93 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि चल-अचल संपत्तियों पर करीब 12.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई। शुरुआती आकलन में इसे ज्ञात आय से लगभग 568 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया। बाद की मीडिया रिपोर्टों में संपत्ति पर व्यय का आंकड़ा 15.52 करोड़ रुपये तक पहुंचने का उल्लेख है। इन आंकड़ों का अंतिम सत्यापन जांच का हिस्सा है।

परिजनों और फर्मों के नाम पर संपत्तियों की पड़ताल

जांच में फिरोज खान के अलावा उनकी पत्नी, मां, परिचित महिला रोशनी वर्मा और विभिन्न फर्मों के नाम से जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज सामने आने की जानकारी है। साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट के वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। लोकायुक्त बैंक खातों से राशि निकासी पर रोक लगाने के लिए बैंकों को पत्र भेजे जाने की जानकारी दे चुकी है।

21.75 बीघा जमीन का अनुबंध भी जांच में

सांवेर तहसील के ग्राम गुरान की करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि से जुड़े अनुबंध की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अनुबंध रोशनी वर्मा के नाम पर कराया गया था। देवास के राजोदा क्षेत्र में जमीन के सौदों और करीब नौ वाहनों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

लोकायुक्त की टीमें देवास और इंदौर में तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों के स्वामित्व का मिलान कर रही हैं। जांच का मुख्य सवाल यही है कि ज्ञात आय के मुकाबले संपत्तियों पर किए गए खर्च का स्रोत क्या है और संबंधित संपत्तियों का वास्तविक स्वामित्व किसका है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
दुनिया से विदा होकर भी तीन जिंदगियों को रोशन कर गईं शिवानी, अंगदान से अमर हुईं शिवानी 

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से इंसानियत, संवेदना और परोपकार की ऐसी मिसाल सामने आई है, जो हर किसी को भावुक कर देने के साथ ही जीवन का अनमोल संदेश भी देती है।
पिपरिया के बनखेड़ी अंतर्गत खापाखुर्द गांव की निवासी शिवानी शर्मा की सड़क हादसे में असमय मृत्यु हो गई। चिकित्सकों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों ने दुख की इस घड़ी में ऐसा साहसिक और मानवीय निर्णय लिया, जिसने तीन गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद दी।
शिवानी के अंगदान के फैसले ने उनकी विदाई को मानवता की एक प्रेरणादायी कहानी में बदल दिया। जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के लिए शिवानी को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
शिवानी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अंगों से मिली नई जिंदगी और उनके परिवार के त्याग की यह मिसाल लंबे समय तक लोगों को अंगदान के �
कुसमानिया कन्या आश्रम में छात्राओं से मिले विधायक और कलेक्टर, कंप्यूटर व गीजर की सुविधा मिलेगी

देवास। कुसमानिया स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या आश्रम शाला में छात्राओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक आशीष शर्मा और कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने कविताएं सुनाईं और अपनी जरूरतों से अधिकारियों को अवगत कराया।

छात्राओं के तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर ने आश्रम शाला में तत्काल कंप्यूटर उपलब्ध कराने तथा गर्म पानी के लिए अतिरिक्त गीजर लगाने के निर्देश दिए। छात्राओं की मांग पर आश्रम भवन का रंग बदलने के निर्देश भी दिए गए।

विधायक और कलेक्टर ने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता जांची और मेन्यू के अनुसार पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कक्षों और परिसर का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर संजीव जैन और एएसपी सौम्या जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
देवास: खाली मकान में रखी 18 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

देवास। ऑपरेशन प्रहार के तहत बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने ग्राम बामनखेड़ा में दबिश देकर 18 पेटी देसी प्लेन और मसाला शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 161.100 बल्क लीटर और कीमत 79,300 रुपये बताई गई है। मामले में 23 वर्षीय अतुल राव को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्सी बायपास ब्रिज के पीछे ढोली मोहल्ले में एक खाली मकान में अवैध शराब जमा की गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शराब जब्त की। आरोपी अतुल राव, निवासी बामनखेड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुसमानिया में जन-विश्वास शिविर, मौके पर सुलझाईं लोगों की समस्याएं

विधायक आशीष शर्मा और कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सुनीं शिकायतें, लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश

देवास। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कन्नौद विकासखंड के ग्राम कुसमानिया में शिविर आयोजित किया गया। यहां खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, कलेक्टर ऋतुराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ नवनीत कुमार धुर्वे ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी रबी सीजन में फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की बात भी कही।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन आवेदनों का तकनीकी या नीतिगत कारणों से तत्काल समाधान नहीं हो सका, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर संजीव जैन, एएसपी सौम्या जैन सहित विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देवास: पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत CCTV फुटेज से हुई पहचान, भौरासा पुलिस ने की कार्रवाई

देवास। भौरासा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर गाली-गलौज, मारपीट, अवैध रूप से रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को ग्राम संवरसी निवासी रवि राजपूत (21) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा रुपयों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर भौरासा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. मनोहर लोधी, निवासी संजय नगर कॉलोनी, भौरासा।
2. राजाराम मालवीय, निवासी छिपापुरा मोहल्ला, भौरासा।

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज का विश्लेषण कर दोनों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
🚨 रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर! कमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट का LIVE वीडियो 🚆😱
मध्य प्रदेश के रतलाम में सेजावता-बंजली बायपास स्थित रेलवे फाटक नंबर 192 पर ट्रैक और फाटक के बीच फंसी कार को वलसाड-हिसार पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी।
🎥 देखिए, एक्सीडेंट का LIVE वीडियो! 🚨
रेलवे फाटक पर आखिर कैसे फंसी कार? हादसे का यह वीडियो देखिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=Ratlam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainaccident nis:value=TrainAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=livevideo nis:value=LiveVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TimesMP nis:enabled=true nis:link/>
कुएं में कूदी पत्नी, बाहर निकालने के लिए पति ने जोड़ लिए हाथ! 😳

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पति-पत्नी के विवाद का ऐसा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जहां नाराज पत्नी कुएं में उतर गई और बाहर आने से पहले पति से सबके सामने माफी मंगवाने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार ग्रामीणों के सामने पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, तब जाकर महिला कुएं से बाहर आई।

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह घर के दरवाजे पर ताला लगाने की आदत थी। छोटी-सी बात पर शुरू हुआ विवाद कुएं तक पहुंच गया!

आखिर रिश्तों में जीत किसकी होनी चाहिए—जिद की या समझदारी की? 🤔

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=Shivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=husbandwife nis:value=HusbandWife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=timesmp nis:value=TimesMP nis:enabled=true nis:link/>