देवास। 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे अमृत पार्क कॉलोनी बालगढ़ में फरियादी गौतम चौधरी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। होम थिएटर पर तेज आवाज में गाने बजाने की बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले अनवर खान, उसके बेटे आमिर खान एवं दो अन्य साथियों ने विवाद कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और अनवर खान ने धारदार हथियार से फरियादी के सीने व हाथ पर हमला कर घायल कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 1066/2026 धारा 115(2), 118(1), 351(3), 331(6), 3(5), 296 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनवर पिता आदिल खान और आमिर पिता अनवर खान निवासी अमृत पार्क कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 2 आरोपियों की तलाश जारी है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate