सहार: मिश्रीचक मोड़ पास तीन मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Sahar, Bhojpur | Nov 12, 2026 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर मिश्रीचक मोड़ के समीप बुधवार की शाम तीन मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया गया, जहां