घरघोड़ा: मानसून अलर्ट: बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए रायगढ़ प्रशासन पूरी तरह तैयार
रायगढ़ में मानसून को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर और एसएसपी ने बाढ़, राहत-बचाव, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए।