कटकमदाग: श्मशान भूमि पर कथित कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, प्रतिरोध के लिए बैठक में लिया निर्णय
हजारीबाग के कटकमदाग अंचल क्षेत्र के सिरसी-2 में श्मशान घाट की सार्वजनिक जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने रविवार को दस बजे बैठक कर भू-माफियाओं के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने और सार्वजनिक जमीन को बचाने का निर्णय लिया है।