कटकमदाग: कटकमदाग में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया गया
कटकमदाग प्रखंड क्षेत्रीय में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। भगवान शिव की आराधना को लेकर विभिन्न गांवों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।