कटकमदाग: दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 33, सिरसी में बुधवार सुबह आठ बजे दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।