मेहगांव में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन, सुचारू विद्युत व्यवस्था की उठाई मांग
मेहगांव। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव ने आज बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा बार-बार की जा रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार आधे घंटे के भीतर 4 से 5 बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे घरों में लगे विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में गर्मी और बरसात के मौसम में उमस के कारण लोगों का जीवन पहले से ही प्रभावित है, ऐसे में लगातार बिजली कटौती ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। इसका असर छात्रों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, व्यापारियों के कारोबार और घरेलू कार्यों पर भी पड़ रहा है।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि बिजली विभाग तत्काल अघोषित कटौती पर रोक लगाए और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी मांग की कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव के अध्यक्ष देवेंद्र निगम ने कहा कि मेहगांव क्षेत्र में लगी विद्युत केबलें निम्न गुणवत्ता की हैं, जो आए दिन टूट जाती हैं और इससे बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि डेयरी फीडर पर सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। साथ ही कन्हारी क्षेत्र में बने चौथे फीडर को शीघ्र चालू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे बिजली आपूर्ति का भार कम होगा और बार-बार होने वाली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह राजावत (कल्लू भारोली), जगदीश शर्मा,डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया, रामहरि शर्मा (एडवोकेट), बबलू त्यागी, राजवीर बघेल, महेंद्र सिंह नरवरिया, प्रदीप मुद्गल, इलियास खान (एडवोकेट), संजू जैन, रणवीर सिंह परिहार, मनीष शिवहरे, बदन सिंह राठौर, रामजीलाल रामा, पंचम सिंह सरपंच, अशोक सिंह अर्गल, महेश बंसल, भास्कर पुरोहित, बचराम पवैया, ओमप्रकाश बरैया, शिवम आजाद, कुंदन सिंह चौरसिया, शिव सिंह पाठक, प्रेम सिंह जाटव (पूर्व नपा अध्यक्ष, गोरमी), राजू जाटव, सुन्दर सिंह यादव, रामहेत राठौर, माधो सिंह अर्गल, अशोक सिंह सखवार, मोहर सिंह, कमल सिंह, जयराम गर्ग, डॉ. रामबरन सिंह, लक्ष्मण सिंह निगम, महेंद्र सिंह, विकास चौधरी, सुरेंद्र पाल, नाथूराम नागर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस जनता के हित में आगामी समय में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। #BhindNews #bhind #vairalvideo #भिंड #ब्रेकिंग #Congress 100044282536870:2048:Rahul Gandhi 100088803454283:2048:Kamna Singh Part 1