दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य रूप से करें ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ - प्रभारी मंत्री श्री पटेल
अच्छे निर्माण कार्य वाले स्थानों को दीपकों से सजाने के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अभियान की तैयारियों की समीक्षा
भिण्ड जिले के प्रभारी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य रूप से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया जाए।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ये सुनिश्चित करें कि 16 तारीख तक ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों जैसे पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, कोई अच्छा निर्माण कार्य वाले स्थान पर दीपक की व्यवस्था कर दीयों से सजाया जाए तथा उसके फोटोग्राफ्स निर्धारित साइट पर अपलोड हों। साथ ही पंचायत स्तर पर नोडल नियुक्त करने की व्यवस्था की जाए, जो गतिविधियों के प्रोपर फोटोग्राफ लेकर भेज सके।
प्रभारी मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि हम सभी मिलकर गतिविधियों का आयोजन करें, निश्चित ही बेहतर काम होगा। उन्होंने पौधारोपण की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि विधानसभाओं में अच्छे और बड़े स्थान पर जहां बेहतर हो सके, फैंसिंग की जा सके वहां पौधारोपण किया जाए। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ही गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक देश एवं प्रदेश के साथ जिले में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
वर्चुअल बैठक में जुड़े नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने 17 सितम्बर को आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा और तैयारियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर भिण्ड ने अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया तथा जिला पंचायत कार्यालय में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड, समस्त सीईओ जनपद सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Prahlad Singh Patel
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
11 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 14, 2026