खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर कार्रवाई कर 11 डम्पर और ट्रेक्टर ट्रॉली किए जप्त
जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज नियम के तहत होगी कार्यवाही
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड श्री पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की जांच के दौरान प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री गौरव साहू एवं प्रभारी खनि निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार मिश्रा व टीम द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2026 को फूप टोल प्लाजा मार्ग पर अवैध परिवहन/ओव्हरलोड परिवहन में संलिप्त 02 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना फूप की अभिरक्षा में रखा गया एवं दिनांक 13 सितम्बर 2026 को आई.टी.आई. रोड भिण्ड सिटी में अवैध परिवहन/ओव्हरलोड परिवहन में संलिप्त 06 वाहनों को जप्त कर नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ खड़े कराये गये हैं। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।
इसी प्रकार प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार मिश्रा एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री गौरव कुमार साहू व टीम द्वारा दिनांक 14 सितम्बर 2026 को रात्रि एवं दिनांक 15 सितम्बर 2026 को खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओव्हर लोड परिवहन की जांच के दौरान कुल 09 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना देहात कोतवाली, एवं कृषि उपज मण्डी फूप में सुरक्षार्थ खडे किये गये। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026