Public App Logo
Profile Picture

Dainik Uday Samachar

@dainikudays.com
1510Followers
2Following
शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक लगी आग

पेट्रोल पंप के टैंक में अचानक लगी आग

घटना के दौरान गाड़ी में पेट्रोल भरा रहे एक व्यक्ति आग की चपेट में आया

आग से गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में कराया भर्ती

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद अग्नि  समक यंत्रों से आग पर समय रहते पाया काबू 

आग लगने की वजह अभी तक नहीं हो पाई साफ
भिंड जिला अस्पताल से एक और गंभीर मामला आया सामने 
डॉ विनीत गुप्ता पर गंभीर आरोप
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय  प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8  के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा,  राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद,  धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।
जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है
*लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*​बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
​लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
​सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है:
​भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है।
​पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं।
​जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी।
​नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
*POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*
*बारिश से गिरे घर को देखने पहुंचे नायव तहसीलदार साथ मे समाज सेवी अजीत दुबे रहीं मौजूद*

*पीड़ित को मिलेगी हरसम्भव मदद*

लहार क्षेत्र मे लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण आलमपुर में कच्चा मकान गिरा जिसे देखने मौके पर नायब तहसीलदार महेश माहौर मौका मुआयना करने पहुंचे उनके साथ में समाज सेवी अजीत दुबे जी ओर अन्य नगरवासी मौजूद रहे इसके साथ ही उन्होंने नदी के बड़े हुए जल स्तर का जायजा भी लिया।
*ग्वालियर में 3 दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था शिंदे की छावनी रोड पर पाइपलाइन का काम शुरू होने के चलते अगले सप्ताह 3 दिन मार्ग बंद रहेगा। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।..*
*लहार के सपूत ऋषभ मिश्रा ‘राम’ को उज्जैन में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*​समाजसेवा और विधि शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13वें ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2026’ से नवाजे गए*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार.. लहार के युवक समाजेसेवी ऋषभ मिश्रा को दैनिक विनय उजाला द्वारा धार्मिक नगरी उज्जैन में भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया,प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के कारण उनकी ओर से उनके बड़े भाई श्री नंदलाल यादव, बहन श्रीमती कलावती यादव और सांसद श्री अनिल फिरोजिया कार्यक्रम से जुड़े।

​सफलता का श्रेय पिता और मातृभूमि को समर्पित

​सम्मान प्राप्त करने के बाद ऋषभ मिश्रा ‘राम’ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता श्री मनोज शास्त्री और मातृभूमि लहार को दिया,उन्होंहे कहा कि "मेरी हर सफलता के पीछे पूज्य पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और संघर्ष की नींव है। लहार की मिट्टी और वहाँ से मिले संस्कारों ने मुझे हमेशा समाज के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी है,उन्होंने कहा कि यह सम्मान राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्वों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। एक विधि शोधार्थी के तौर पर वे कानून और शोध के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
​इस राष्ट्रीय उपलब्धि से पूरे लहार क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्थानीय नागरिकों व प्रबुद्धजनों ने इसे क्षेत्र का गौरव बताते हुए ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चंबल में डकैत खत्म लेकिन डकैती अधिनियम का हो रहा है दुरुपयोग सुनिए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह को

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhindnews nis:value=bhindnews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideos nis:value=viralvideos nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=livenews nis:value=livenews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
रोन ब्लॉक में कल यूजीसी को लेकर आयोजित होगा महा आंदोलन
भिंड नगर के गौरी सरोवर पर चला अतिक्रमण पर बुलडोजर
*▪️चलती ट्रेन से गिर रही महिला की जान बचाने वाले RPF ASI बीरेन्द्र तिवारी सम्मानित....*

शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF के ASI बीरेन्द्र तिवारी को उनकी बहादुरी और तत्परता के लिए सम्मानित किया गया। बीते 30 अगस्त को उन्होंने चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में नीचे गिर रही एक महिला को समय रहते प्लेटफॉर्म की ओर खींचकर उसकी जान बचा ली थी। उनके साहस और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसी कर्तव्यनिष्ठा ही हमारे जवानों की पहचान है। जय हिंद।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप
भिंड के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले  पटवारी संजय वघेल को 5 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ा कार्यवाही जारी
आज मेहगांव से ग्वालियर आते समय बिरखड़ी के पास बाइक दुर्घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस एवं CMHO भिंड से संपर्क कर घायलों के लिए शीघ्र एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सहायता—यही हमारी प्राथमिकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rakeshshukla nis:value=rakeshshukla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mehgaon nis:value=mehgaon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradeshnews nis:value=MadhyaPradeshNews nis:enabled=true nis:link/>
सरकारी शिक्षक का ‘कोचिंग मॉडल’! स्कूल में सरकारी नौकरी, बाहर निजी पढ़ाई के आरोप

शासकीय हाई स्कूल इंदुरखी में पदस्थ शिक्षक मनोज चक्र पर निजी कोचिंग चलाने का आरोप; छात्रों को कथित धमकी की शिकायत ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

रौन/भिंड। सरकारी नौकरी, सरकारी वेतन और जिम्मेदारी सरकारी स्कूल की—लेकिन आरोप है कि पढ़ाई का दूसरा ठिकाना निजी कोचिंग बन गया है। रौन क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल इंदुरखी में पदस्थ शिक्षक मनोज चक्र पर निजी कोचिंग संचालित कर विद्यार्थियों को पढ़ाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए निजी कोचिंग चलाने का यह मामला सामने आने के बावजूद शिक्षा विभाग की कार्रवाई अब तक नजर नहीं आई है। सरकारी शिक्षक द्वारा निजी ट्यूशन/कोचिंग से जुड़े रहने के संबंध में लागू नियमों की रोशनी में मामले की जांच जरूरी है।

सबसे सनसनीखेज आरोप छात्रों पर कथित दबाव का है। शिकायत के अनुसार कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि कोचिंग नहीं लगाने पर प्रैक्टिकल में कम अंक देने तथा कक्षा 9वीं और 11वीं में फेल करने की बात कही जाती है। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला केवल निजी कोचिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों पर कथित दबाव और शैक्षणिक मूल्यांकन की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे। बच्चों ने कैमरे पर बयान देने से इनकार किया, इसलिए इन आरोपों की स्वतंत्र विभागीय जांच बेहद जरूरी है।

सवाल पूछे गए तो नाम को लेकर भी उलझा मामला

मामले की पड़ताल के दौरान जब पत्रकार ने शिक्षक मनोज चक्र से निजी कोचिंग के संबंध में सवाल किया तो आरोप है कि उन्होंने अपना नाम गलत बताया और पत्रकार को भ्रमित करने का प्रयास किया। यदि शिकायतकर्ता का यह आरोप सही है तो सवाल और गंभीर हो जाता है आखिर सरकारी शिक्षक को अपने पद और निजी गतिविधियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में परेशानी क्यों हुई? इसका जवाब जांच में सामने आना चाहिए।

सरकारी स्कूल में पढ़ाई या निजी कोचिंग को बढ़ावा?

ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं का सीधा सवाल है—अगर सरकारी शिक्षक निजी कोचिंग में ही विद्यार्थियों को पढ़ाने में रुचि रखते हैं तो सरकारी स्कूल की कक्षाओं का क्या होगा? क्या सरकारी विद्यालय में भी वही मेहनत और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो रही है, जिसके लिए शिक्षक को सरकार वेतन देती है? यदि निजी कोचिंग और सरकारी स्कूल की पढ़ाई के बीच कोई अंतर है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।

शिक्षक पर आरोप से ज्यादा अब अधिकारियों की चुप्पी चर्चा में

अब मामला सिर्फ शिक्षक पर लगे आरोपों तक सीमित नहीं है। बड़ा सवाल संबंधित शिक्षा अधिकारियों की भूमिका पर है। यदि निजी कोचिंग की शिकायत सामने आ चुकी है, विद्यार्थियों पर कथित दबाव के आरोप हैं और पत्रकार द्वारा भी सवाल उठाए गए हैं, तो विभागीय जांच अब तक क्यों नहीं? क्या अधिकारी शिकायत का इंतजार कर रहे हैं, या शिकायत सामने आने के बाद भी कार्रवाई के लिए किसी और घटना का इंतजार है?

अब नजर भिंड कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी की ओर है कि वे मामले को संज्ञान में लेकर शिक्षक पर लगे निजी कोचिंग संचालित करने तथा विद्यार्थियों को कथित रूप से कम अंक देने और फेल करने की धमकी देने जैसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं।

नियम अपनी जगह, जिम्मेदारी अपनी जगह अब कार्रवाई कब?

सरकारी सेवा में शिक्षक से उम्मीद होती है कि वह विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य को प्राथमिकता देगा। ऐसे में यदि जांच में निजी कोचिंग चलाने या विद्यार्थियों पर कोचिंग लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारी तय होना चाहिए। सवाल यह भी है कि सरकारी नौकरी का लाभ लेते हुए निजी कोचिंग को बढ़ावा देने की शिकायतों पर विभाग का निगरानी तंत्र आखिर क्या कर रहा है?

रौन क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच केवल एक शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच नहीं होगी, बल्कि यह भी बताएगी कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की निगरानी कितनी प्रभावी है और विद्यार्थियों की शिकायतों को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं।

अब नजर भिंड कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी पर है। क्या वे इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की सच्चाई सामने लाएंगे? क्या यह पता लगाया जाएगा कि शिक्षक वास्तव में निजी कोचिंग चला रहे हैं, छात्रों पर किसी तरह का दबाव बनाया गया या नहीं, और सरकारी स्कूल में उनकी शैक्षणिक जिम्मेदारी का निर्वहन कैसा है? या फिर सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर उठे ये सवाल भी फाइलों में दबकर रह जाएंगे?
भिंड में विश्वप्रताप "विष्णु" का सभी बहनों को बड़ा तोहफा 

रक्षाबंधन पर्व पर रामश्याम की सभी बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Rapal Saini
*पीपुल्स अपडेट...मिहोना में सुबह से लगी मजिस्ट्रेट चेकिंग,चलाया गया जागरुकता अभियान,जागरुकता अभियान में वाहन चालको को सीट बेल्ट,मोटर साइकिल पर हेल्मेट लगाने की दी समझाइस दी गई,चैकिंग अभियान में कई वाहन चालकों के चालान काटे गये,बंथरी गांव के पास चलाया गया चैकिंग अभियान*
लहार नगर में पार्थिक शिवलिंग का जैस
**लहार में उमड़ा भक्ति का महासमुद्र: 1,51,111 पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण से शिवमय हुआ अंचल, माताओं को बांटी साड़ियां, कल सजेगी भजनों की शाम*

लहार: धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है भिंड जिले का लहार अंचल, जहां भाटनताल स्थित पटेल मैरिज गार्डन में जारी '1,51,111 पार्थिव शिवलिंग महायोजन' के दूसरे दिन श्रद्धा का ऐसा जनसैलाब उमड़ा जिसने समूचे क्षेत्र को कैलाश धाम जैसी अलौकिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। प्रातःकाल से ही 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं और बहनों ने पूरे मनोयोग से मिट्टी के शिवपिंड ढालकर भक्ति की एक अनुपम परिभाषा गढ़ी।
वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पंडित शिवम उपाध्याय जी के मुखारविंद से प्रवाहित शिव चर्चा की अमृतरस धारा ने उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। दोपहर तीन बजे जब वेद-मंत्रोच्चार के बीच महारुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ, तो संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से दीप्त हो उठा। इस महाआयोजन का सबसे भावुक और मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब चंबल बुंदेलखंड अंचल समग्र विकास मंच के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक गुलाब सिंह राजावत ने शिव सेवा में लीन सभी माताओं और बहनों के चरण-वंदन की भावना से उन्हें ससम्मान साड़ी भेंट की। आयोजक के इस सहृदयतापूर्ण कार्य ने न केवल सनातन नारी शक्ति का मान बढ़ाया, बल्कि धार्मिक अनुष्ठान को एक आत्मीय और पारिवारिक स्वरूप भी प्रदान किया।
आस्था की यह पावन अविरल धारा कल अपने दिव्यतम शिखर पर पहुंचेगी, जब क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना के साथ एक भव्य सामूहिक रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। महारुद्राभिषेक से सिद्ध व अभिमंत्रित पवित्र रुद्राक्ष का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। संध्या पांच बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी और बागेश्वर धाम के प्रख्यात गायक अमित ध्रुवे अपनी ओजस्वी व सुरीली प्रस्तुतियों से शिवभक्तों को भाव-विभोर करेंगे। इस तीन दिवसीय धार्मिक महाकुंभ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें महाप्रसाद ग्रहण करने हेतु आयोजक गुलाब सिंह राजावत और समस्त लहार क्षेत्रवासियों ने सभी धर्मप्रेमी जनता को अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आत्मीय निमंत्रण दिया है।
Video 21
*रावतपुरा गाँव मे दबंगो की दबंगई,महिलाओं के साथ आकर निर्माणाधीन भवन की तोड़ फोड़ की,स्वयं की जगह में बना रहे भवन की तोड़ फोड़ की,असवार थाना में दिया आवेदन,पंचायत से स्वीकृति के बाद बनाया जा रहा था भवन,* <nis:link nis:type=tag nis:id=भिंड nis:value=भिंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janmdinmubarak nis:value=JanmDinMubarak nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
पचपेड़ा तिराहा से सुबह 8 बजे निकलेगी बाबा वनखण्डेश्वर धाम रथ यात्रा, नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

बाबा वनखण्डेश्वर धाम कांवड़ यात्रा 2026 के संयोजक राम मनोज शास्त्री ने लहार नगर की सभी माताओं, बहनों, बेटियों, युवाओं, समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं एवं समस्त नगरवासियों से भव्य बाबा वनखण्डेश्वर धाम रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

राम मनोज शास्त्री ने बताया कि आज सुबह 8 बजे पचपेड़ा तिराहा पर सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे। इसके बाद बाबा वनखण्डेश्वर धाम का भव्य रथ पचपेड़ा तिराहा से प्रस्थान करेगा और पूरे नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होते हुए बाबा वनखण्डेश्वर धाम मंदिर पहुंचेगा।

उन्होंने विशेष रूप से लहार की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह किया कि वे सुबह 8 बजे पचपेड़ा तिराहा पर पहुंचकर इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। साथ ही नगर के समाजसेवियों, पत्रकारों, युवाओं और प्रत्येक नागरिक से भी इस यात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई है।

23 अगस्त की रात्रि को सांखुआ धाम के लिए रवाना हुई थी कांवड़ यात्रा

गौरतलब है कि 23 अगस्त की रात्रि 9 बजे मां मंगला देवी मंदिर, लहार के सामने से श्रद्धालु सांखुआ धाम, सेंवढ़ा के लिए रवाना हुए, जहां कांवड़ियों द्वारा पवित्र गंगाजल भरा गया। जिन श्रद्धालुओं के पास अपनी कांवड़ थी, वे उसे साथ लेकर पहुंचे, जबकि जिनके पास कांवड़ उपलब्ध नहीं थी, उनके लिए आयोजन समिति द्वारा कांवड़ की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवागमन एवं वाहनों की व्यवस्था भी की गई।

सांखुआ धाम से गंगाजल लेकर कांवड़िए बाबा वनखण्डेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।

राम मनोज शास्त्री की नगरवासियों से अपील

संयोजक राम मनोज शास्त्री ने कहा कि बाबा वनखण्डेश्वर धाम कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने कहा कि लहार नगर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता इस आयोजन को और भव्य बनाएगी।

उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि सुबह 8 बजे पचपेड़ा तिराहा पहुंचें, बाबा वनखण्डेश्वर धाम के रथ के साथ चलें और इस पावन यात्रा को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।

“आप सभी का साथ ही बाबा वनखण्डेश्वर धाम की इस भव्य यात्रा की शक्ति है। आइए, परिवार सहित पधारें और बाबा के इस पावन आयोजन के साक्षी बनें।”