*लहार के श्री कारसदेव बाबा मंदिर पर अखंड गोट कार्यक्रम हुआ*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह हुए शामिल,श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार। नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित श्री कारसदेव बाबा के देवस्थान पर बीती रात भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों, समाजजनों और श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया,डॉ. गोविंद सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर अखंड गोट का आनंद लिया,अखंड गोट के दौरान देर रात तक देवस्थान व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंजता रहा,अनुष्ठान में नगर व क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।