*राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवब्रम्ह सिंह जादौन व खंड स्रोत समन्वयक अजय कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN शिक्षक प्रशिक्षण (प्रथम चरण) का मां सरस्वती की वंदना के साथ शुभारंभ हुआ।
यह प्रशिक्षण विकासखंड लहार के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की मुख्य बातें:
समय एवं उपस्थिति: प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सीधे प्रशिक्षण स्थल से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
दक्ष मास्टर ट्रेनर्स: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मुरैना से तीन दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स—धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत विद्यालयों में भयमुक्त वातावरण तैयार कर बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंदमयी शिक्षा उपलब्ध कराना।
सुविधाएं: शिक्षकों की सुविधा के लिए स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल तथा आधुनिक शिक्षण के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है।