*प्रशासन से तीखी नोकझोंक और 24 घंटे के गतिरोध के बाद लहार कॉलेज में विराजे गणपति बप्पा*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..स्थानीय शासकीय महाविद्यालय परिसर में भारी हंगामे और प्रशासनिक खींचतान के बाद आखिरकार छात्रों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी है।
बीते दिन कॉलेज परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर छात्रों और स्थानीय प्रशासन के बीच जमकर टकराव हुआ था। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था, जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने गेट के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था,छात्रों और प्रशासनिक अफसरों में हुई थी तीखी बहस
गतिरोध के दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। छात्र-छात्राओं के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मैदान में उतरे। इस दौरान तहसीलदार,भारी पुलिस बल और छात्र नेताओं के बीच कॉलेज गेट खोलने को लेकर घंटों तक तीखी नोकझोंक चली। छात्रों का आरोप था कि शिक्षण संस्थान में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर रोक लगाना अनुचित है, जबकि प्रशासन नियमों और अनुमति का हवाला देकर गेट खोलने से इनकार करता रहा,आज सुबह महाविद्यालय के गेट खोले गए,इसके बाद कॉलेज परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। छात्रों ने पूजा-अर्चना कर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए और मिष्ठान वितरित किया।