मझोली: मझौली के वार्ड नं 14 में फल के ठेले के विवाद पर घर में घुसकर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी ने रविवार रात 8:00 बजे बताया कि मझौली के वार्ड नंबर 14 में ठेला लगाने के विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया हैं बताया जाता है कि निधि साहू के रिश्तेदार नितिन साहू पिछले चार-पांच वर्षों से दुर्गा साहू के मकान के सामने फुटपाथ पर ठेला लगाते आ रहे हैं कुछ समय पहले पड़ोस के मुकेश साहू ने भी अपना ठेला लगाना शुरू कर दिया जिस पर विवाद हुआ।