कसरावद: बड़गांव (ओटा) में दर्दनाक हादसा, नाले में डूबने से 9 वर्षीय बालिका की मौत, दूसरी की जान बची
क्षेत्र के ग्राम बड़गांव (ओटा) में गुरुवार को घर के पास खेल रही दो बच्चियां कीचड़ और पानी से भरे नाले में गिर गईं। हादसे में नौ वर्षीय बालिका आभा भील की डूबने से मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय कीर्ति को परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, बचाई गई बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जिला गुरूवार शाम 5 बजे