पोड़ैयाहाट: कांग्रेस करेगी केंद्र सरकार के खान विधेयक का सदन से सड़क तक विरोध, आर्थिक नाकाबंदी की भी चेतावनी
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे खान विधेयक का कांग्रेस विरोध करेगी। जरूरत पड़ने पर आर्थिक नाकाबंदीकी जाएगी। विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को देर शाम आठ बजे रांची में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह एक काला कानून है जो कि झारखंड के विकास में बड़ा लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लाया गया है कांग्रेस सदन से सड़क तक इसका विरोध करेगी ।