BAGHPAT DESK : बागपत में डीएम और एसपी का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले डीएम दिव्यांशु पटेल अचानक कंपोजिट स्कूल पहुंच गए।
यहां एसपी पूर्णेंदु सिंह के साथ उन्होंने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी। खास बात यह रही कि एसपी ने खुद थाली उठाई और डीएम ने चम्मच से भोजन चखकर एसपी को भी खिलाया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों से भोजन के मेन्यू, राशन की गुणवत्ता और बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार की जानकारी ली।
डीएम और एसपी का एक ही थाली में मिड-डे मील चखने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को अधिकारियों का यह सहज और आत्मीय अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Baghpat, Bagpat | Nov 23, 2026