BAGHPAT DESK : मुलायम सिंह यादव की जयंती पर राहुल अवाना का शक्ति प्रदर्शन, हजारों की भीड़ जुटी; छात्राओं को साइकिल और जरूरतमंदों को बांटे कंबल
बागपत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नेता राहुल अवाना ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान 2 हजार छात्राओं को साइकिल और 10 हजार लोगों को कंबल वितरित किए गए।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे, वहीं कंबल मिलने पर जरूरतमंदों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्गों ने राहुल अवाना को आशीर्वाद देते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत की कामना की।
कार्यक्रम में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ को सपा नेता राहुल अवाना के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इसे लेकर जिले के दूसरे राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज होने की चर्चा है।
वहीं राहुल अवाना ने कार्यक्रम मे
Baghpat, Bagpat | Nov 22, 2026