BAGHPAT DESK : बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन विपिन कुमार के नेतृत्व में बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के करीब 45 चालान किए गए। एआरटीओ ने वाहन चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।