नईसराय: पुलिस स्टाफ ने ध्यान के तरीके समझे और ध्यान लगाया
नई सराय थाना परिसर में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा मंगलवार सुबह 10 बजे ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। ध्यान सत्र में पुलिस स्टाफ द्वारा ध्यान लगाने के तरीके जाने पदाधिकारियों ने बताया कि, ध्यान लगाने से तनाव की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाती है। ध्यान सत्र को संबोधित करते हुए एसआई आशुतोष गुप्ता ने कहा कि, भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावग्रस्त होना आम बात है।