रैपिड टेस्ट किट से लगातार दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच पनीर का लिया नमूना
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से जिले एवं तहसीलों में लगातार दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच मौके पर ही की जा रही है । रैपिड टेस्ट किट से तुरंत ही मौके पर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में यदि कोई केमिकल जैसे हाइड्रोजन परॉक्साइड,यूरिया,सॉल्ट, ग्लूकोज,माल्टोडेक्सट्रिन की मिलावट की गयी हो तो उसकी जांच हो जाती है । यद्यपि जिले में अभी तक केमिकल युक्त दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद पाये जाना नही पाया गया है। प्रशासन के द्वारा लगातार इस बात की मॉनीटरिंग की जा रही है कि जिले में केमिकल युक्त दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय नहीं हो पाये । खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इसी क्रम में मंगलवार को ईसागढ में स्थित डेयरियों राधे रानी दूध डेयरी,अर्णव दूध डेयरी,बृजवासी दूध डेयरी,महादेव दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर ही दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में केमिकल की जांच की गयी । मौके पर की गयी प्राथमिक जांच में किसी भी केमिकल के मिलावट की पुष्टि नहीं हुयी है । निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा यादव भोजनालय से मटर पनीर की सब्जी तथा राधे रानी दूध डेयरी से पनीर का नमूना लिया जाकर जांच हेतु भेजा गया है ।
#AshokNagar