जनसुनवाई में कलेक्टर ने 192 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 192 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में रामनगर निवासी राज रामपाल द्वारा आम रास्ते खुलवाये जाने, ग्राम उमरी निवासी भागीरथ अहिरवार द्वारा पट्टा अमल कराए जाने, मुंगावली निवासी गुड्डी बाई द्वारा अवैध रूप से कब्जा हटवाए जाने, ग्राम शाहबाजपुर निवासी हककैया बंजारा द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने, अशोकनगर निवासी राजाराम अहिरवार द्वारा गैस कनेक्शन दिलाए जाने, सलामतपुर निवासी बबलू खटीक द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये, वार्ड क्रमांक 14 बब्लू कोरी द्वारा आवासीय पट्टा दिलाए जाने, मुंगावली निवासी रामप्यारी कोरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने, तरावली निवासी कस्तूरी बाई द्वारा वृद्धावस्था स्वीकृत कराये जाने, तरावली निवासी नीलम रघुवंशी द्वारा केसीसी दिलाए जाने, सेमरी निवासी तोरण चिढार द्वारा घर गिरने पर मुआवजा दिलाये जाने,बरखेड़ा नई निवासी हरिशंकर ओझा द्वारा प्रधानमंत्री की आवास के लिए भूमि दिलाए जाने, नईसराय निवासी हेमराज जाटव द्वारा शौचालय की राशि दिलाए जाने, कचनार निवासी प्रभुलाल लोधी द्वारा पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ दिलाए जाने, अशोकनगर निवासी अरविंद जोशी द्वारा विद्युत मीटर चेक करवाए जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किये जाने के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar