प्रभारी मंत्री ने गूगल मीट के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा
---
मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जुडकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आशीर्वाद का दिया के तहत दीप प्रज्जवलन एवं आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी के साथ सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाए । साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुखों स्थानों को दीप और रोशनी से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक तथा धार्मिक स्थलों पर आकर्षक रोशनी की जाए।जिले की झीलों एवं तालाबों तथा धार्मिक स्थलों पर समाज के प्रतिनिधियों के साथ वृहद स्तर पर दीप प्रज्जवलन के कार्यक्रम किये जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित वुर्चअल बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar