सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के संबंध में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा जिले में अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि आगामी 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करते हुए कहा कि सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय, सहयोग और सहभागिता के साथ कार्य किये जाएं।
बैठक में अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले सेवा कार्यों, जनजागरूकता गतिविधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री विकास कुमार आनंद सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
#AshokNagar
#ashoknagar