कलेक्टर ने ग्राम करैया राय में स्कूल,आंगनवाडी,गौशाला एवं राशन दुकान का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत करैया राय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र में आंगनवाडी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई । कार्यालय में पंजी अनुसार 03-06 वर्ष की आयु के 23 बच्चे दर्ज है परन्तु मात्र 5 बच्चे उपस्थित पाये गये। आंगनवाडी केन्द्र में 0-3 वर्ष के बच्चे के टीकाकरण, गर्भवती धात्री माताओं का टीकाकरण एवं आयुष्मान से संबंधित पंजी संधारित नही पाई गई। आंगनवाडी में भोजन, दलिया आदि गुणबत्तापूर्ण बांटने के निर्देश दिये तथा आंगनवाडी कार्यकर्ता ,आंगनवाडी सहायिका एवं सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं अवकाश पर गये कर्मचारियों की जानकारी प्रत्येक दिवस दिये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने शासकीय विद्यालय करैया राय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण कार्य प्रगतिरत पाया गया तथा निर्माणाधीन शौचालय हेतु उपयोग की जाने वाली सामग्री एक कमरे में पाई गई। माध्यमिक विद्यालय के पास संचालित गुटखा तंबाकू की दुकान को तत्काल हटवाया गया । समस्त स्कूलों में सभी विषयों की निरंतर पढाई कराने तथा जर्जर भवनों को गिराये जाने की कार्यवाही करने एवं निर्माणाधीन शौचालयों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने स्कूल बच्चों को मध्यान्ह भोजन सही एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन वितरण किये जाने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में संचालन संबंधी कोई दस्तावेज पंजी इत्यादि नहीं पाई गई एवं निरीक्षण पंजी नहीं पाई गई। गौशाला में पशु चिकित्सक को नियमित गौशाला का भ्रमण कर निरीक्षण पंजी, आय-व्यय पंजी संधारित किया जाने, प्रत्येक गौशाला में टेगिंग करने एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ-समाधि स्थल बनाने के निर्देश दिये गये ।
उन्होंने राशन दुकान-का निरीक्षण किया गया। जिसमें राशन की दुकान निजी स्थान पर संचालित होना पाया गया एवं जिस भवन में राशन की दुकान संचालित की जा रही थी उस भवन में किराना दुकान संचालित होना पाया गया। इस संबंध में संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।
#AshokNagar