पीरो: सियाडीह पंचायत में स्वच्छता कर्मियों की बैठक, दिए गए नियमित सफाई के निर्देश
Piro, Bhojpur | Aug 19, 2026 सियाडीह पंचायत में बुधवार को दोपहर 3:00 के करीब मुखिया लालमुक्ति पासवान की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर स्वच्छता कर्मियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। मुखिया लालमुक्ति पासवान ने बताया कि पंचायत के सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित रूप से सफाई करने का निर्देश दिया गया है।