सिमडेगा: शिवरात्रि को लेकर सदर थाने में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का निर्णय
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को 4 बजे शिवरात्रि के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पासवान की अध्यक्षता में हुई। शांति समिति की बैठक में बताया गया कि शिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाना है। इस दौरान शहर के सरना मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में भव्य तरीके से शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है।