सिमडेगा: डीसी एसपी ने जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने शनिवार को 10 बजे उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय, का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे का जायजा लिया. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों समेत परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों व शिक्षकों को पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया.