सिमडेगा: संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव: अखंड हरि कीर्तन शुरू, कल होगा नगर भ्रमण और भंडारा
सिमडेगा: शहर के कुंजनगर स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर का शनिवार को 11 बजे से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंदिर का वार्षिकोत्सव विधिविधान से पूजा कर शुरू की गई। जिसमें रामजी यादव सपत्नीक यजमान बने। इसके बाद अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया। यह कीर्तन 24 घंटा लगातार चलते हुए कल समाप्त किया जाएगा।