सिमडेगा: बड़ाबरपानी पंचायत भवन का डीसी ने किया निरीक्षण
उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने शनिवार को 11 बजे सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत बड़ाबरपानी पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मुखिया द्वारा पंचायत में हो रही विशेष ग्राम सभा की जानकारी दी गई। पंचायत सचिव को 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं के अभिलेख को सही तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया गया।