सिमडेगा: डीसी और एसपी ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय सिमडेगा घोचोटोली का निरीक्षण किया
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने शनिवार को 10:35 बजे राजकीय कृत मध्य विद्यालय सिमडेगा, घोचोटोली का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे का जायजा लिया. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों समेत परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।