सिमडेगा: पुलिस लाइन के पास परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
सिमडेगा:-थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन के नेतृत्व में शनिवार को 4 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए। साथ ही कई दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़े गए।