बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा- जनता बीजेपी से त्रस्त
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि महंगी बिजली से प्रदेश की जनता त्रस्त है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है।