प्रेमपुरा हवेली, रामबाडी ग्रामों में हटाये अवैध कब्जे
राजस्व विभाग द्वारा आदिवासियों को कब्जा दिलाने की कार्यवाही
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तहसील श्योपुर अंतर्गत ग्राम प्रेेमपुरा हवेली, रामबाडी, में अवैध रूप से काबिज लोगों के कब्जे हटाकर आदिवासी कृषको को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने कार्यवाही की गई है। कुल 14 प्रकरणों में पारित बेदखली आदेश के उपरांत यह कार्यवाही की गई है।
तहसीलदार श्री दीपेश धाकड ने बताया कि ग्राम प्रेमपुरा हवेली में सर्वे क्र. 157/5 रकबा 0.736 हे. अभिलेख में राधेश्याम पुत्र काना आदिवासी, सर्वे 157/13 रकबा 1.00 हे. भूमि धौड़ा बेवा चंद्रा आदिवासी, सर्वे क्रमांक 157/7 रकबा 0.833 हे. भूमि पूरण पुत्र बद्री आदिवासी के नाम दर्ज है, तीनों आदिवासी भूमिस्वामी की भूमि पर से अवैध कब्जाधारी वंशीलाल पुत्र बजरंगलाल मीणा नि. प्रेमपुरा का अवैध कब्जा हटवाकर आदिवासी भूमिस्वामी को सौंपा गया।
सर्वे क्र. 157/10 रकवा 1.00 हे .सीताराम पुत्र कल्लु आदिवासी, सर्वे क्र. 157/11 रकवा 1.00 हे. जगन्नाथ पुत्र हीरिया आदिवासी के नाम दर्ज है, जिस पर से अवैध कब्जाधारी राजेश पुत्र हरनारायण मीणा का कब्जा हटाकर आदिवासी भूमिस्वामी को सौंपा गया। सर्वे क्र. 157/3 अशोक पुत्र गंगाराम आदिवासी के नाम दर्ज है जिस पर से रामस्वरूप पुत्र बजरंगलाल मीणा का कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को कब्जा दिया गया। सर्वे नं. 157/8 रकवा 1.000 हे .मुकेश पुत्र लखुआ आदिवासी की भूमि पर से महेश पुत्र हरनारायण मीणा का कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया। इसी प्रकार सर्वे नं. 169/7 रकवा 0.833 हे. भूमि मोरपाल आदिवासी की भूमि पर से अवैध कब्जाधारी वजीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह जाट सिख का कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया।
रामवाड़ी के सर्वे क्र. 147/3, 145/3 कुल रकवा 1.120 हे. रामस्वरूप पुत्र लक्ष्मण आदिवासी की भूमि से रामबाबू पुत्र कल्ला बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया। सर्वे नं. 66 रकवा 2.340 हे. हेतो बाई पत्नि मोगीलाल आदिवासी की भूमि से कैलाश पुत्र श्याम बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया। सर्वे नं. 67 रकवा 2.300 हे. कन्या पुत्री मथुरा की भूमि पर से शम्भू पुत्र पृथ्वी बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया। सर्वे क्र. 145/1, 246/1 कुल रकवा 1.120 हे. भूमि कन्हैया पुत्र लक्ष्मण सहर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर मयाराम पुत्र दुर्गा बंजार का अवैध कब्जा हटवाकर सौंपा गया। इसी प्रकार 145/2, 147/2 रकवा 1.120 हे. बद्री पुत्र लक्ष्मण जाति सहर की भूमिस्वामी से बीरबल पुत्र चतरा बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर सौंपा गया। सर्वे क्रमांक 63 रकवा 1.60 हे., वंशी पुत्र रघुनाथ आदिवासी की भूमि से पप्पू पुत्र तेजा बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया। अवैध कब्जा हटाते समय राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण एवं कोटवार दल उपस्थित रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur